मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’

मुख्यमंत्री आवास पर हर दिन सुबह 9 बजे लगा सकेंगे अपनी फरियाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दूसरी सरकार में सोमवार से एक बार फिर ‘जनता दर्शन’ का कार्यक्रम शुरू किया है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर हर दिन सुबह 9 बजे से जनता की फरियाद सुनेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ का कार्यक्रम शुरू किया था। कोविड के दौरान रुकावट आई। बाकी समय मुख्यमंत्री योगी जनता से रूबरू होते रहे। उनकी समस्याओं का निराकरण करते रहे। योगी सरकार-01 में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर भी संगठन पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों को जनसुनवाई के लिए लगाया गया था। इस बार भी जनता की समस्याओं पर मुख्यमंत्री का पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन शुरू किया है। अब यह ‘जनता दर्शन’ हमेशा चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 6 =