नवान्न अभियान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, चलीं ईंटें, बरसीं लाठियाँ

पुलिस ने टीयर गैस और वॉटर कैनन चलाए

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा के नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा में हंगामा मचा हुआ है। ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी नेता हल्ला बोल रहे हैं। जिले-जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी, सांसद लॉकेट चटर्जी और पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच, हावड़ा में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। उसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन चलाया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत में कई घायल हो गये हैं।

नवान्न की ओर बढ़ रहे भाजपा समर्थकों ने पुलिस पर ईंट और पत्थरबाजी की। जमकर ईंट और पत्थर मारे। पुलिस को निशाना बनाया गया। पुलिस ने इसके खिलाफ वॉटर कैनन छोड़े। दूसरी ओर, भाजपा के बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि वे लोग लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई कर रहे हैं। हम गोली खाने के लिए तैयार हैं। बंगाल की रक्षा करने के लिए गोली करने के लिए तैयार हैं। पुलिस भयभीत है। भाजपा के नवान्न अभियान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने तृणमूल सरकार के खिलाफ कई शिकायतें उठाकर यह कार्यक्रम किया है। प्रशासन मंगलवार को बीजेपी के इस कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने इस आन्दोलन की इजाजत नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

51 − 41 =