ममता बनर्जी चुपचाप गद्दी छोड़ दें, इज्जत बची रहेगी : दिलीप घोष

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार लोकतंत्र का गला घोटने वाली सरकार है, चोरों भ्रष्टाचारियों और दुष्कर्मियों की सरकार है। लोग नहीं चाहते कि यह सरकार और अधिक सत्ता में रहे इसीलिए मुख्यमंत्री समझदारी दिखाएं और चुपचाप गद्दी छोड़कर चली जाएं।

घोष ने कहा कि आज सांकेतिक आंदोलन है, इसके बाद और वृहतर आंदोलन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को राज्य पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने और रास्ते में ही उन्हें रोकने संबंधी कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार डर गई है इसीलिए भाजपा नेताओं को कोलकाता आने ही नहीं देना चाहती। उन्हें पता है जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता पहुंचेंगे, उनकी गद्दी हिल जाएगी। घोष ने कहा कि उनकी पार्टी के 70 विधायक और कई सांसद इस आन्दोलन का हिस्सा हैं, हम हर हाल में नवान्न पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

45 + = 55