स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, किया नमन

कोलकाता : एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार की सुबह स्वामी विवेकानंद के शिमला स्ट्रीट स्थित पैतृक आवास पर पहुंचीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया।

उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, भाजपा नेता देवांजन गुहा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद जिंदाबाद के नारे लगाये गये।

उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के निमित्त द्रौपदी मुर्मू देशभर का दौरा कर रही हैं। आज कोलकाता के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में भाजपा विधायकों के साथ उनकी बैठक होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 17 =