टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

पीएम मोदी ने जताया शोक

मुम्बई : प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री (54) की रविवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। वे रियल एस्टेट से जुड़े शापूरजी पालूनजी ग्रुप का मालिकाना रखने वाले परिवार के सदस्य थे। यह हादसा महाराष्ट्र के पालघर इलाके में तब हुआ जब उनकी मर्सीडिज कार डिवाइडर से जा टकरायी। कार में कुल 4 लोग सवार थे। इनमें से 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग नाज़ुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। साइरस गुजरात के अहमदाबाद से मुम्बई लौट रहे थे। साइरस की मौत की खबर से उद्योग जगत में शोक की लहर है। गौरतलब है कि रतन टाटा के टाटा संस से रिटायरमेंट लेने के बाद साइरस मिस्त्री को उनका उत्तराधिकारी चुना गया था लेकिन बाद में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए टाटा संस के अध्यक्ष पद से उन्हें हटा दिया गया था और फिर से रतन टाटा ने कमान अपने हाथों में ले ली थी। इसे लेकर साइरस की टाटा संस के साथ कानूनी लड़ाई भी चली थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि वे पड़े प्रतिभाशाली उद्योगपति थे, मिस्त्री के निधन से उद्योग जगत को काफ़ी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 54 = 56