Kolkata : ब्रिगेड मैदान में गीता पाठ को मिला विश्व रिकॉर्ड का खिताब

कोलकाता : कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रिगेड परेड मैदान में एक लाख से अधिक लोगों के गीता पाठ को आखिरकार विश्व रिकॉर्ड का खिताब मिल गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से उन्हें विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया है। इसमें कवि नजरुल की ओर से लिखे गए गीत हे पार्थ बजाओ के सामूहिक पाठ के लिए यह सम्मान मिला है।

संस्कार भारती की ओर से बताया गया है कि सर्टिफिकेट में अखिल भारतीय संस्कृति परिषद, सनातन संस्कृति संसद और मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन की ओर से आयोजित हुए सामूहिक पाठ को विश्व स्तर पर सराहना मिली है। इतनी अधिक संख्या में इसके पहले कभी भी लोगों ने एक साथ ना तो नजरुल का यह गीत गया था और ना ही गीता पाठ किया था।

ब्रिगेड परेड मैदान में रविवार को गीता जयंती के दूसरे दिन लाखों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने एक साथ गीता पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसकी चौतरफा चर्चा हो रही है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जो अद्भुत नजारे को दिखाने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *