तरुण मजूमदार के निधन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

कोलकाता : प्रसिद्ध भारतीय सिनेमा निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तरुण मजूमदार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना और संस्कृति विभाग की तरफ से सोमवार को शोक संदेश में लिखा कि प्रख्यात फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार के निधन से मुझे गहरा दु:ख हुआ है। उन्होंने आज कलकत्ता में अंतिम सांस ली। उनकी आयु 91 वर्ष थी।

तरुण मजूमदार ने अलग-अलग रुचि की सामाजिक फिल्में बनाने में एक शानदार मिसाल छोड़ी है। उनकी फिल्मों में रवींद्र संगीत के प्रयोग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। तरुण मजूमदार की बालिका बधू, श्रीमन पृथ्वीराज, फुलेश्वरी, दादा कीर्ति, संसार सिमांते, गणदेवता, शहर थेके दूरे, पथभोला, चादेर बाड़ी, आलो आदि द्वारा निर्देशित फिल्में उल्लेखनीय हैं। उन्हें पद्म श्री, राष्ट्रीय पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हुए है। उनका निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं तरूण मजूमदार के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

तरुण मजूमदार के निधन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शोक व्यक्त किया है। इसे लेकर उन्ह सोमवार को ट्वीट किया। बंगाली फिल्म निर्माता तरुण मजूमदार के अचानक निधन से दु:ख हुआ। दादार कीर्ति, बालिका बधू जैसे उनके क्लासिक्स फिल्में हमेशा के लिए हमारे दिलों में बसे हुए हैं। उन्हें 1990 में चार राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

तरुण मजूमदार के निधन पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक युग का अंत हो गया। प्रसिद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार के निधन की दु:खद खबर से गहरा दु:ख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 14 =