इतिहास के पन्नों मेंः 14 मई – मेधा के धनी प्रणव मिस्त्री

14 मई 1981 में गुजरात के पालनपुर में जन्मे प्रणव मिस्त्री, एक कंप्यूटर वैज्ञानिक और आविष्कारक हैं। उन्हें सिक्स्थ सेंस (कंप्यूटर सिस्टम) पर काम करने के लिए जाना जाता है। एक बेजोड़ कंप्यूटर माउस के आविष्कार के लिए भी वे जाने जाते हैं।

प्रणव सैमसंग में रिसर्च के ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और थिंक टैंक टीम के प्रमुख हैं। उन्हें 2013 में विश्व आर्थिक मंच ने यंग ग्लोबल लीडर के तौर पर सम्मानित किया था।

उन्होंने निरमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातक के बाद आईआईटी मुंबई से डिजाइन में मास्टर्स किया और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान से पीएचडी की। प्रणव मिस्त्री ने गूगल, सीएमयू, नासा, यूनेस्को आदि जैसे संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

अन्य अहम घटनाएंः

1657ः छत्रपति शिवाजी महाराज के ज्येष्ठ पुत्र और उनके उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म।

1892ः सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चंद्र गुहा का जन्म।

1883ः प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाविद अल्लादि कृष्णस्वामी अय्यर का जन्म।

1923ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एनजी चंदावरकर का निधन।

1923ः जाने-माने फिल्म निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म।

1963ः प्रख्यात विद्वान और राजनीतिक नेता डॉ. रघुवीर का निधन।

1978ः प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचंद्र माथुर का निधन।

1984ः सोशल साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म।

2010ः ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन।

2011ः जाने-माने किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का निधन।

2016ः तमिल विद्वान और लेखक कंडासामी कुप्पूसामी का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 6 = 11