इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट में खराबी, कराची में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नयी दिल्ली : इंडिगो एयरलाइंस की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसकी वजह विमान में अचानक तकनीकी खराबी आना बताया गया है। कराची एयरपोर्ट पर तकनीशियन विमान की जांच कर रहे हैं। यह जानकारी इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार की पूर्वाह्न (कुछ समय पहले) दी।

इंडिगो एयरलाइंस ने आधिकारिक तौर पर कहा है – ‘शारजाह-हैदराबाद उड़ान के पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची (पाकिस्तान ) की दिशा में मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भेजी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी फ्लाइट है।

इससे पहले, बुधवार को दिल्ली से इंफाल जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इस विमान में कुल 141 यात्री सवार थे।

हाल में विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाओं के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 1