चंद्रयान-3 पर इसरो का ट्वीट- लैंडर से नीचे उतरा रोवर, चांद की जमीन पर प्रज्ञान वॉक

नयी दिल्ली : चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच कर इतिहास रचने वाले चंद्रयान-3 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने गुरुवार सुबह एक्स पर ताजा जानकारी साझा की है।

इसरो ने बताया है कि `चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर, विक्रम लैंडर से नीचे उतर गया है और उसने चंद्रमा की जमीन की सैर भी की है।’

Advertisement

रोवर प्रज्ञान छह पहिये वाला रोबोटिक व्हीकल है जो चंद्रमा की सतह की तस्वीरें लेगा। प्रज्ञान पर इसरो का लोगो और भारतीय तिरंगा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *