Kolkata : पद्म पुकुर स्क्वायर शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ सम्पन्न

कोलकाता : खिदिरपुर के पद्म पुकुर स्क्वायर शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा अयोध्या के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति से सराबोर हो गए।

सुन्दर काण्ड पाठ का यह आयोजन पिछले दो वर्षों से लगातार हो रहा है और इसे स्थानीय समुदाय का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आयोजन के दौरान सैकड़ों भक्तजन भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते नजर आए।

कार्यक्रम के बाद भोग वितरण किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रमुख सदस्य बरुण मुखर्जी, नीतिन सिंह, गब्बर पासवान, सुनिल (रींकु) सेठ, राजू तिवारी, आशुतोष तिवारी, रोहित गुप्ता और विजय प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को और भव्य तरीके से करने की योजना है। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और इसे आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *