सचिवालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सचिवालय नवान्न दौरे के समय कई अधिकारी नदारद मिले हैं। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की थी।

Advertisement

खास बात ये है कि सीएम के आगमन के बारे में जानकारी होने के बावजूद कई अधिकारी उपस्थित नहीं थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से इस मामले में एक्शन लेने को कहा था। उसी के मुताबिक गुरुवार रात को ऐसे अधिकारियों की सूची बनाई गई है। इन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। किस वजह से अनुपस्थित थे, इस बारे में पूछा जाएगा। खास बात यह है कि ये अधिकारी दफ्तर में हाजिरी लगा चुके थे और सीट पर नहीं थे। काफी समय तक वे नदारद थे जिसकी वजह से सीएम ने नाराजगी जताई है।

Advertisement
Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य सचिवालय नवान्न में पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें कई अधिकारी अनुपस्थित मिले। सीएम की यह समीक्षा ऐसे समय में हो रही थी जब लोकसभा में सुरक्षा में चूक को लेकर पूरे देश में हंगामा बरपा हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुरक्षा निदेशक को मामले की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 2 =