कोर्ट पहुंची अनुब्रत की बेटी को लोगों ने घेरा

पूछा : अपने पिता के कुकर्म को बारे में क्यों नहीं जानती?

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी मामले में बीरभूम जिला तृणमूल के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में कुछ महिलाओं ने घेर लिया। आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से उन्हें शिक्षक के तौर पर नौकरी मिली थी। इसी मामले में न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली ने आज सुकन्या सहित छह लोगों को हर हाल में कोर्ट में हाजिर होने का सख्त आदेश दिया था। उसी के मुताबिक सुकन्या कोर्ट में पहुंची थी।

जैसे ही कुछ महिलाओं की नजर उन पर पड़ी, उन्हें देखकर नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं ने कहा कि कुकर्मी अनुब्रत मंडल की बेटी कोर्ट आई है। इसे अपने बाप के कुकर्मों के बारे में जानकारी नहीं है क्या? महिलाओं ने यह भी कहा कि यह गाय तस्कर की बेटी है। महिलाओं ने कहा कि बाप के कुकर्मों के बारे में तुम्हें जानकारी होनी चाहिए। तुम्हारे पिता आठवीं पास हैं। उस पर से मछली का कारोबार करते थे लेकिन आज करोड़ों के मालिक हैं। हम लोग गरीब लोग हैं। हमारा पैसा लूटा गया है। हम न्याय चाहते हैं। महिलाओं ने ‘गाय चोर, गाय चोर की बेटी’ का नारा भी लगाया। हालांकि सुकन्या ने कुछ जवाब नहीं दिया और चुपचाप अपने अधिवक्ता के साथ अंदर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

83 − = 73