रायगंज: दुर्गा पूजा कार्निवल में बैल हुए बेकाबू, एक व्यक्ति की मौत

रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में शुक्रवार की शाम को दुर्गा पूजा कार्निवल के दौरान बैलों के बेकाबू होने के बाद मची भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कार्निवल के दौरान रायगंज अनुशीलानी क्लब की प्रतिमा को बैलगाड़ी से लेकर जाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों बैल बेकाबू हो गए और बैलगाड़ी छोड़कर दौड़ भागे। इससे कार्निवल में भगदड़ की स्थिति बन गई। इस घटना में रायगंज भारत सेवक समाज क्लब के अध्यक्ष साधन कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सिउड़ी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीणा, रायगंज पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सना अख्तर और रायगंज नगरपालिका के प्रशासक संदीप विश्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली।

उत्तर दिनाजपुर जिले के जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीणा का कहना है कि कार्निवल समाप्त होने के बाद यह दुर्घटना हुई और इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। वर्तमान में तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =