इतिहास के पन्नों में 07 सितंबरः भारत में 116 साल से राज कर रहा है बैंक ऑफ इंडिया

देश-दुनिया के इतिहास में 07 सितंबर का कई मायने से अहम स्थान है। बैंकिंग सेक्टर के लिहाज से इस तारीख का भारत के लिए विशेष महत्व है। दरअसल 116 साल पहले इसी तारीख को 1906 में बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह ने की थी। यह बैंक जुलाई, 1969 तक निजी स्वामित्व में रहा और 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।

बैंक ऑफ इंडिया भारत के अग्रणी बैंकों में से एक है और 29 विदेशी शाखाओं को मिलाकर इसकी लगभग 4,293 शाखाएं हैं। शाखाओं की अधिकतम संख्या मुंबई, अहमदाबाद और पुणे में हैं। बैंक ऑफ इंडिया भारत में स्विफ्ट (सोसायटी फॉर वर्ल्ड वाइड इंटर बैंक फाइनेंशियल टेलिकम्युनिकेशन) का संस्थापक सदस्य है। बैंक ने 2006 में अपने प्रचालन के पहले सौ साल पूरे किए हैं।

शुरुआत में इसका मुंबई में एक ही कार्यालय था। इसकी चुकता पूंजी 50 लाख रुपये थी और इसमें 50 कर्मचारी थे। बैंक ने 1997 में अपना पहली पब्लिक इश्यू जारी किया था। बैंक ऑफ इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहला ऐसा बैंक है जिसने 1989 में मुंबई शहर की महालक्ष्मी शाखा को पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत किया और एटीएम सुविधा स्थापित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 31 = 40