Tag Archives: BJP

भाजपा सांसद और विधायकों का घर घेरेगी तृणमूल कांग्रेस : अभिषेक बनर्जी

अलीपुरद्वार : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने उत्तर बंगाल में पार्टी की ट्रेड यूनियन आईएनटीटीयूसी से सम्बद्ध चाय बागान मज़दूरों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर 31 दिसंबर तक चाय श्रमिकों के प्रोविडेंट फंड […]

केंद्रीय एजेंसियों के जरिए बंगाल की अर्थव्यवस्था को तबाह करना चाहती है केंद्र सरकार : फिरहाद

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले मंत्री फिरहाद हकीम ने शनिवार को अजीबो-गरीब बयान दिया है। राज्य में केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी में एक के बाद एक बरामद हो रहे करोड़ों रुपये की नगदी को लेकर उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था को केंद्रीय एजेंसियों की […]

भाजपा ने अनुपम को बिहार के सह प्रभारी पद से हटाया

BJP

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा को पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई के सह-प्रभारी पद से हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक बंगाल प्रदेश भाजपा को लेकर अनियंत्रित बयानबाजी को चलते यह कदम उठाया गया है। वह लंबे समय से बिहार भाजपा के सह-प्रभारी थे। हालांकि वह बिहार में […]

भाजपा विधायक पर लगा कल्याणी एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

BJP

कोलकाता : नदिया जिले के कल्याणी स्थित एम्स में नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुकुट मणि अधिकारी पर लगा है। अजीत घोष नामक एक शख्स ने थाने में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव से पहले मुकुट मणि ने ढाई लाख […]

गांधी परिवार को विरासत में मिला है भ्रष्टाचार : भाजपा

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार गांधी परिवार को विरासत में मिला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसे भ्रष्टाचार विरासत में मिला है। पीढ़ी दर पीढ़ी भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त रही है। […]

राष्ट्रपति से भाजपा की शिकायत करेगी आम आदमी पार्टी, मिलने के लिए मांगा समय

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने भारत के लोकतंत्र के संरक्षक राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। आप विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल देश भर में भाजपा की ओर से ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए राज्य सरकारों को अस्थिर करने पर चर्चा करने के लिए […]

भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ में किए गए 6300 करोड़ खर्च की हो सीबीआई जांच : आप

नयी दिल्ली : भाजपा द्वारा आप के विधायकों की खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर आप विधायक आतिशी ने बुधवार को कहा कि देशभर में भाजपा ने जिस तरह सरकार गिराने के लिए खर्च किया है, उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि आज दोपहर तीन बजे विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल सीबीआई दफ्तर जाकर […]

भाजपा सांसदों ने एलजी से की केजरीवाल-सिसोदिया के आरोपों की जांच की मांग

नयी दिल्ली : दिल्ली के सभी भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मांग की है कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा भाजपा पर उनके विधायकों की खरीद फरोख्त के लगाए गए आरोपों की जांच कराएं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और हंसराज हंस ने बुधवार को […]

केंद्रीय पर्यवेक्षक बनने के बाद पहली बार बंगाल पहुंचे सुनील बंसल

प्रदेश भाजपा ने गर्मजोशी से किया स्वागत कोलकात : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल प्रदेश बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार बंगाल पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय के स्थान पर सुनील बंसल को इस राज्य में भाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। सुनील बंसल सोमवार से शुरू […]

सुकांत को फिरहाद की चुनौती : खुद आकर मुझे जेल ले जायें

कोलकाता : भ्रष्टाचार में संलिप्तता के संदेह में तृणमूल के कई नेता और मंत्री फिलहाल जेल में हैं। इसे लेकर विपक्षी राजनीतिक दल लगातार हमलावर हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा था कि कोलकाता के मेयर और राज्य के एक अन्य दिग्गज मंत्री फिरहाद हाकिम भी जेल जाएंगे। शुक्रवार को फिरहाद ने […]