Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 03 जुलाईः बीसवीं सदी में जन्मे काफ्का का साहित्य कालजयी है

देश-दुनिया के इतिहास में 03 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख विश्व साहित्य के लिए भी अनमोल है। दरअसल जर्मन लेखक फ्रैंज काफ्का का जन्म प्राग के एक मध्यमवर्गीय जर्मन भाषी बोहेमियन यहूदी परिवार में तीन जुलाई, 1883 को हुआ था। उन्हें बीसवीं सदी का सर्वाधिक प्रभावशाली कथाकार और सांस्कृतिक […]

इतिहास के पन्नों में 02 जुलाईः नेताजी सुभाष चंद्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

देश-दुनिया के इतिहास में 02 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व देश के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से भी है। अंग्रेजों से लड़कर देश को आजाद कराने के समर्थक सुभाष चंद्र बोस को 02 जुलाई, 1940 को ही गिरफ्तार किया गया था। उन पर ब्रितानी हुकूमत […]

इतिहास के पन्नों में 01 जुलाईः जिनका जन्म दिवस राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है

बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म पटना जिले में बांकीपुर में 1 जुलाई, 1882 और इसी दिन 1 जुलाई, 1962 को उनका निधन हुआ। वे एक वरिष्ठ चिकित्सक, विद्वान् शिक्षाविद, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध समाज सेवी थे। बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गये […]

इतिहास के पन्नों में 30 जून : बंगाल का संथाल विद्रोह, जिसने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के बंगाल में अंग्रेजों के खिलाफ हुए सशस्त्र विद्रोह के इतिहास में इस तारीख का खास महत्व है। 30 जून,1855 को दो संथाल विद्रोही नेताओं सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू (सगे भाई) ने लगभग 60,000 सशस्त्र संथालों के साथ विद्रोह […]

इतिहास के पन्नों में 29 जूनः पीसी महालनोबिस की स्मृति में मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का अभूतपूर्व महत्व भारत में सांख्यिकी के क्षेत्र में है। सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के लिए भारत में हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस […]

इतिहास के पन्नों में 28 जूनः आपातकाल प्रेस के लिए भी काला अध्याय

देश-दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे भारत के राजनीतिक इतिहास में जून का पूरा महीना आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की […]

इतिहास के पन्नों में 27 जून : संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदर्शित की गई सत्यजीत रे की तस्वीर

वैश्विक इतिहास में 27 जून को कई कारणों से जाना जाता है। यह तारीख भारतीय सिनेमा के लिए भी महत्वपूर्ण है। 27 जून, 2015 को भारतीय सिनेमा के इतिहास में खास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया था। इस प्रदर्शनी में रे […]

इतिहास के पन्नों में 26 जूनः संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र को स्वीकार किया गया

देश-दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का संयुक्त राष्ट्र के लिए खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक महत्व युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं। यह अंतरराष्ट्रीय संगठन […]

इतिहास के पन्नों में 25 जून : आधी रात को जब देश पर थोपा गया आपातकाल

25 जून 1975- इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की, जो 21 मार्च 1977 तक लागू रहा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह 21 महीना सबसे विवादास्पद काल था। अगली सुबह 26 जून को […]

इतिहास के पन्नों में 24 जून : आरती जो आराधना का मानक बन गई

पूजा-पाठ में जरा भी आस्था रखने वाला व्यक्ति जन-जन में लोकप्रिय आरती ‘ओम जय जगदीश हरे’ से अनभिज्ञ नहीं होगा। 1870 में रची गई यह आरती आज भी उतनी ही श्रद्धा के साथ गायी जाती है। इसके रचयिता थे- धर्म प्रचारक, ज्योतिषी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, हिंदी व पंजाबी के साहित्यकार पंडित श्रद्धाराम शर्मा। 1837 […]