Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 25 मार्चः पत्रकारिता के `प्रताप’ का अवसान

गणेश शंकर विद्यार्थी ऐसे निडर और निष्पक्ष पत्रकार थे जिन्होंने कलम की ताकत से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी। वे ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने कलम के साथ-साथ महात्मा गांधी के अहिंसक समर्थकों और क्रांतिकारियों को समान रूप से देश की आजादी में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। 26 अक्टूबर, 1890 को अपनी ननिहाल […]

इतिहास के पन्नों में 24 मार्चः इसलिए कानपुर को कहते हैं उत्तर प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी

देश-दुनिया के इतिहास में 24 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर कानपुर के लिए खास है। कभी भारत का मैनचेस्टर रहा कानपुर कल 24 मार्च को 221 साल का हो जाएगा। इस दौरान इस शहर ने लंबी यात्रा तय की । दस साल पहले जिला […]

इतिहास के पन्नों में 23 मार्चः लोहिया ने संसद में ‘तीन आना बनाम पंद्रह आना’ पर नेहरू की बोलती बंद की

देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सारे देश में प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती (23 मार्च, 1910) के रूप में जानी जाती है। उनका निधन 12 अक्टूबर, 1967 को दिल्ली में हुआ था। डॉ. लोहिया का जीवन एक व्यावहारिक और परिपूर्ण […]

इतिहास के पन्नों में 22 मार्चः नादिरशाह का दिल्ली में कहर, खून के आंसू रोई जनता

देश-दुनिया के इतिहास में 22 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह साल 1769 की वही तारीख है जब दिल्ली की जनता खून के आंसू राई। दरअसल मार्च 1739 में फारस (अब ईरान) के बादशाह नादिरशाह ने भारत पर हमला कर दिया और करनाल में हुई लड़ाई में मुगलिया सेना की बुरी […]

इतिहास के पन्नों में 21मार्चः जंगलों को बचाने के संकल्प का बड़ा दिन

देश-दुनिया के इतिहास में 21 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मनुष्यता को भावी संकट से बचाने के लिए बड़े दिवस के रूप में याद की जाती है। यह दिवस है-विश्व वानिकी दिवस। सारा संसार आज वनक्षेत्र घटने से चिंतित है। इसलिए सारी दुनिया में हर साल 21 मार्च को […]

इतिहास के पन्नों में 20 मार्चः देश को झकझोर देने वाले निर्भयाकांड के दोषियों को दी गई फांसी

देश-दुनिया के इतिहास में 20 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के संदर्भ में इस लिए महत्वपूर्ण है कि साल 2012 के निर्भया गैंगरेप के दोषियों को 20 मार्च, 2020 को फांसी पर चढ़ाया गया। इन्हें बचाने के लिए अंतिम पलों तक कानूनी लड़ाई लड़ी गई। 19 मार्च को […]

इतिहास के पन्नों में 19 मार्चः भारत के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री नंबूदरीपाद को याद करने का दिन

देश-दुनिया के इतिहास में 19 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय राजनीति में कांग्रेस के खिलाफ वामपंथ की बड़ी जीत के रूप में यादगार है। दरअसल 19 मार्च, 1998 को वामपंथी नेता ईएमएस नंबूदरीपाद का निधन हुआ था। वो केरल और देश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। 1957 […]

इतिहास के पन्नों में 19 मार्च: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया ने मारी थी बाजी

क्रिकेट इतिहास में 19 मार्च बेहद खास दिन है। साल 1877 में आधिकारिक रूप से 15 मार्च को शुरू हुआ टेस्ट क्रिकेट मैच 19 मार्च को पूरा हुआ। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर यह ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। उस टेस्ट मैच की कोई समय सीमा तय नहीं थी। दोनों टीमों को दो-दो पारियां […]

इतिहास के पन्नों में 17 मार्चः दक्षिण अफ्रीका में ‘रंगभेद’ के खिलाफ जनमत संग्रह, क्लार्क को मिला नोबेल

देश-दुनिया के इतिहास में 17 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दक्षिण अफ्रीका के लोगों के लिए यादगार है। 17 मार्च, 1992 को दक्षिण अफ्रीका के 33 लाख श्वेत मतदाताओं से पूछा गया कि क्या वो रंगभेद नियम को खत्म करना चाहते हैं। 1948 से चले आ रहे इस कानून […]

इतिहास के पन्नों में 16 मार्चः इराक-ईरान युद्ध का वह क्रूरतम पल

देश-दुनिया के इतिहास में 16 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख इराक-ईरान जंग में बर्बरता की गवाह है। इराक-ईरान के बीच 1980 से जंग चल रही थी। हजारों लोगों मारे जा चुके थे। 16 मार्च, 1988 को जो हुआ, वह इतिहास की सबसे क्रूरतम घटनाओं में शामिल हो गया। सुबह […]