Tag Archives: International News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

मैनचेस्टर : मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है। रोनाल्डो ने खुद इस बात की जानकारी दी। पुर्तगाली स्टार ने अपनी पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से एक बच्ची के जन्म का भी खुलासा किया, इस जोड़ी ने पहले कहा था कि वे जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे […]

भारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल

नयी दिल्ली : भारत से 11 हजार मीट्रिक टन चावल मंगलवार को श्रीलंका में स्थानीय नववर्ष के जश्न से पहले चेन ग्लोरी जहाज से कोलंबो पहुंच गया। पिछले सप्ताह भारत की ओर से श्रीलंका को 16 हजार मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति की गई थी। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के अनुसार दोनों देशों के बीच […]

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की जनता से विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील

कोलंबो : श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने जनता से विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया। देश में चल रहे आर्थिक संकट के बीच राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने […]

ट्विटर बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क, पराग अग्रवाल ने दी जानकारी

नयी दिल्ली : दिग्गज अमेरिकी कारोबारी और टेस्ला इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने ट्विटर बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर बताया कि टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने सोशल मीडिया […]

मोदीजी की खिचड़ी संग ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का जश्न

नयी दिल्ली : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार 2 अप्रैल को आर्थिक सहयोग और व्यापार का अहम समझौता हुआ। अगले शनिवार यानी 9 अप्रैल की रात ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस समझौते का जश्न मनाया। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर डाली, जिसमें वे खिचड़ी बनाते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ […]

श्रीलंका : राष्ट्रपति ने आपातकाल हटाने की घोषणा की

कोलंबो : श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्ष ने देश में लगे सार्वजनिक आपातकाल को रद्द कर दिया है। सार्वजनिक आपातकाल की लागू होने वाली घोषणा करने वाली असाधारण राजपत्र अधिसूचना को वापस ले लिया गया है। राष्ट्रपति ने 5 अप्रैल की मध्यरात्रि से आपातकाल हटाने घोषणा की है। इससे पहले श्रीलंका में 1 अप्रैल को […]

कीव के पास मिले नागरिकों के शव, नरसंहार और बर्बरता के भी सबूत

अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी ने की कड़ी निंदा कीव : यूक्रेन की राजधानी कीव के पास के क्षेत्र बूचा समेत अन्य कस्बों और गांवों में नागरिकों के शव मिलने व नरसंहार के साथ बर्बरता के सबूत मिले हैं। इसके बाद से यूक्रेन में रूसी सेना की आलोचना व निंदा तेज हो गई है। अमेरिका, फ्रांस […]

कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 6 की मौत, 9 घायल

कैलिफोर्निया : कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गोलीबारी की एक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कम से कम 9 घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में यह घटना रविवार को तड़के हुई। सैक्रामेंटो पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि गोलीबारी में अधिकारियों […]

पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली में अविश्वास प्रस्ताव खारिज

इस्लामाबाद : इमरान खान सरकार के खिलाफ रविवार को विपक्ष द्वारा नेशनल असेम्बली में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को डिप्टी स्पीकर ने खारिज कर दिया। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला दिए हुए कदम उठाया। इसके बाद सदन में हंगामा मच गया। इमरान को 144 सदस्यों और विपक्ष को 199 सदस्यों का समर्थन हासिल […]

दक्षिण कोरिया में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 2.64 लाख नए मरीज

Corona

सियोल : दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार आधी रात तक कोरोना के 264,171 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,36,39,915 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने दी। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के मुताबिक एक दिन पहले […]