Tag Archives: Ukraine

यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले की चेतावनी

कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। वहीं रूस और यूक्रेन, दोनों ओर से एक दूसरे को नुकसान पहुंचाए जाने के दावे किये जा रहे हैं। इन दावों के बीच यूक्रेन सरकार ने हवाई हमलों की संभावना के मद्देनजर सुरक्षित […]

कीव पर कब्जे की कोशिश में रूस, देश छोड़ने से यूक्रेनी राष्ट्रपति का इनकार

कीव : यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के तीसरे दिन भी युद्ध की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। रूस अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश में है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने देश छोड़ने से साफ इनकार कर इस आशय का अमेरिकी प्रस्ताव ठुकरा दिया […]

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नहीं हो सकी रूस की निंदा, रूस का वीटो, चीन-भारत गैरहाजिर

न्यूयार्क : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस की निंदा का प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। रूस ने मसौदा प्रस्ताव पर वीटो के अधिकार का प्रयोग कर निंदा एवं रूसी सुरक्षा बलों की तत्काल वापसी का प्रस्ताव पारित नहीं होने दिया जबकि चीन और भारत मतदान से गैरहाजिर […]

पुतिन की संपत्तियां जब्त करने पर ईयू में सहमति, रूसी विदेश मंत्री लावरोव पर भी लगेगा प्रतिबंध

ब्रसेल्स : यूक्रेन पर रूस के हमले केबाद अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों के ताबड़तोड़ आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बाद यूरोपीय यूनियन (ईयू) अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। अब पुतिन की यूरोप के 27 देशों में मौजूद संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। ब्रसेल्स में शुक्रवार को हुई बैठक […]

यूक्रेन में फंसे हैं बंगाल के दर्जन भर छात्र, भारत सरकार से मदद की अपील

कोलकाता : यूक्रेन में रूस के हमले के बाद वहां पढ़ाई करने गए देश के दूसरे हिस्सों समेत पश्चिम बंगाल के भी दर्जनों छात्र फंस गए हैं। रूसी हमले शुरू होने के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि यूक्रेन में राज्य के कितने छात्र फंसे हुए हैं लेकिन सूत्रों […]

यूक्रेन के राष्ट्रपति का दर्द : सब डर गए, हमें रूस से लड़ने को अकेला छोड़ा

कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि हर कोई डर गया है और हमें (यूक्रेन को) रूस से लड़ने के लिए अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने आत्मसमर्पण न करने और रूस से मुकाबला करने का संकल्प दोहराया है। यूक्रेन पर […]

यूक्रेन की चौखट पर रूसी सैनिक, दूसरे दिन भी जारी ताबड़तोड़ गोलीबारी

कीव : यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दूसरे दिन भी रूसी सेना ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी रखे हुए है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से महज 30 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है और राजधानी पर लगातार मिसाइल बरसा रही है। रूस और यूक्रेन की लड़ाई अत्यधिक गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी है। यूक्रेन के […]

यूक्रेन पर रूस का जल, थल और नभ से हमला, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई

मास्को/कीव : रूसी सेनाओं ने गुरुवार तड़के यूक्रेन र समुद्री, जमीन, हवाई (जल, थल और नभ) रास्ते से जबर्दस्त हमला कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में यह सबसे बड़ा सैन्य हमला है। इस हमले में दोनों पक्षों ने भारी क्षति का दावा किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं। […]

यूक्रेन ने खोली सेना भर्ती, 50 रूसी और 40 यूक्रेनी सैनिकों ने गंवाई जान

कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यूक्रेन ने सेना भर्ती खोलकर यूक्रेनी युवाओं से सेना में शामिल होने का आह्वान किया है। इस बीच यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मार गिराने और यूक्रेन के 40 सैनिक मारे जाने का दावा भी किया है। […]