Tag Archives: #WestBengal

शिंजो आबे का बंगाल से था विशेष नाता : ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि आबे का पश्चिम बंगाल से विशेष नाता था। शनिवार को लिखे अपने एक शोक संदेश में ममता बनर्जी ने कहा कि शिंजो आबे का संबंध पश्चिम बंगाल […]

ममता ने दिया अमरनाथ में फंसे श्रद्धालुओं को वापस लौटाने का आश्वासन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमरनाथ त्रासदी में फंसे राज्य के लोगों को जल्द वापस लौटाने का आश्वासन दिया है। शनिवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अमरनाथ त्रासदी की घटना से मैं अचंभित हूं। जो लोग वहां फंसे हैं उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सचिवालय में इसके लिए अलग […]

माँ काली के विवादित पोस्टर का समर्थन नहीं करती तृणमूल: कुणाल घोष

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने माँ काली के पोस्टर को लेकर मचे विवाद पर रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार को प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि उनकी पार्टी माँ काली के किसी भी विवादित पोस्टर का समर्थन नहीं करती है। दरअसल, तृणमूल पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा के माँ […]

झूठ बोलकर कोई हिंदू नहीं हो सकता : सांसद महुआ मोइत्रा

कोलकाता : माँ काली को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा अभी कायम हैं। उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर कहा है कि झूठ बोलकर कोई कट्टर हिंदू नहीं हो सकता। बुधवार को माँ काली को शराबी और मांसाहारी कहने संबंधी अपने बयान का समर्थन करते हुए सांसद महुआ मोइत्रा […]

ऑफलाइन होगी कलकत्ता विश्वविद्यालय की परीक्षा

Calcutta High Court

कोलकाता : कलकत्ता विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। छात्रों को परीक्षा का माध्यम तय करने का अधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार की अध्यक्षता वाले खंडपीठ ने मंगलवार को यह आदेश पारित किया है। इसके पहले 21 जून को न्यायमूर्ति तालुकदार के पीठ में मामले की सुनवाई हुई थी। उस दौरान वादी के वकीलों […]

सीएम आवास और सचिवालय में मोबाइल लेकर प्रवेश पर रोक

Mamata Banerjee : File Photo

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवासीय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर एक व्यक्ति के रॉड लेकर प्रवेश करने की घटना से राज्य सरकार स्तब्ध है। सावधानी बरतते हुए अब मुख्यमंत्री के आसपास आने-जाने वालों पर निगरानी और कड़ी करने तथा पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को […]

कोई आडंबर नहीं अंतिम संस्कार भी नहीं, तरुण मजूमदार ने किया था देह दान

कोलकाता : बांग्ला फिल्मों के दिग्गज निर्देशक और लोकप्रिय कलाकार रहे तरुण मजूमदार ने सोमवार को एसएसकेएम अस्पताल में अंतिम सांस ली। असल जिंदगी में उनकी फिल्मों, अभिनय और कृतित्व पर तो लगातार तालियां बज ही रही थीं, अब दुनिया से उनके रुखसत होने के बावजूद भी वह कुछ ऐसा कर गए हैं जो सदियों […]

तरुण मजूमदार के निधन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

कोलकाता : प्रसिद्ध भारतीय सिनेमा निर्देशक तरुण मजूमदार का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तरुण मजूमदार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना और संस्कृति विभाग की तरफ से सोमवार को शोक संदेश में लिखा कि प्रख्यात फिल्म निर्देशक तरुण मजूमदार के निधन से मुझे गहरा दु:ख […]

माओवादियों के नाम पर धमकी भरे पत्र लिखकर वसूली करने के आरोप में होमगार्ड के जवान सहित 6 गिरफ्तार

झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में माओवादियों के नाम पर डरा धमका पर अवैध वसूली करने का आरोप पुलिस पर ही लगा है। इस मामले में पुलिस ने एक होमगार्ड समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पैसे, तमंचा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। झाड़ग्राम के पुलिस अधीक्षक […]

निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा राज्य बन गया बिहार : मंत्री शाहनवाज हुसैन

कोलकाता में आयोजित बिहार इन्वेस्टर्स समिट-2022 को मंत्री ने किया संबोधित बिहार के बारे में अब धारणा को बदलिए, अब यहां पहले जैसी स्थिति नहीं है : हुसैन कोलकाता : बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार फिलहाल निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बन गया है। बिहार में अब तेजी से […]