पूजा से पहले लोगों के लिए खोल दिया जाएगा टाला ब्रिज

कोलकाता : कोलकाता से बैरकपुर शिल्पांचल को जोड़ने वाले टाला ब्रिज को दुर्गापूजा से पहले खोल दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री पुलक रॉय ने कार्यभार संभालने के बाद यह घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि मरम्मत के लिए 21 जनवरी, 2020 को टाला ब्रिज आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। उसके नये सिरे से निर्माण शुरू हुआ लेकिन फिर कोरोना के दौरान टाला ब्रिज के निर्माण कार्य को बंद करना पड़ा था। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि तमाम दिक्कतों के बाद आखिरकार चार लेन का टाला ब्रिज अब लगभग तैयार है। दुर्गापूजा से पहले इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 800 मीटर लंबे चार लेन वाले टाला ब्रिज को बनाने में 468 करोड़ रुपये लगे है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री पुलक रॉय ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के अनुसार पूजा से पहले टाला ब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा। तेजी से काम करने के लिए हर तरीके का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य के नए पीडब्ल्यूडी मंत्री ने यह भी कहा कि उनका एक लक्ष्य राज्य में विभिन्न ब्रिजों का रख-रखाव पर ध्यान रखना और सड़कों को साफ रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 56 = 60