‘तनिष्क’ इस दुर्गा पूजा में मना रहा है ‘रीयल ऐशानीज़ ऑफ़ बंगाल’ का जश्न

कोलकाता : बंगाल के बहुप्रतीक्षित त्यौहार दुर्गा पूजा को मनाने के लिए भारत के रिटेल ब्रांड और टाटा परिवार का एक हिस्सा तनिष्क ने प्रस्तुत किया है अपना एक्सक्लूसिव पूजा कलेक्शन – ‘ऐशानी’। तनिष्क का यह सबसे नया कलेक्शन हर महिला में बसी शक्ति की कालातीत भावना को समर्पित है। शक्ति जिसका प्रतिनिधित्व माँ दुर्गा के विभिन्न अवतारों में और ‘रीयल ऐशानीज़ ऑफ़ बंगाल’ द्वारा किया जाता है।

पूजा में जिनका सबसे अधिक महत्त्व होता है, जिनकी सुगंध से पूजा का आरंभ होता है, वह शिउली और काश फूलों से प्रेरित होकर ऐशानी कलेक्शन बनाया गया है। साथ ही पूजा पंडालों की भव्यता का प्रभाव भी इस कलेक्शन पर देखा जा सकता है। अतुलनीय कारीगरी ऐशानी बाय तनिष्क की खासियत है।

Advertisement
Advertisement

नामचीन टॉलीवुड अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता के आईटीसी रॉयल बंगाल में आयोजित एक विशेष समारोह में इस कलेक्शन का अनावरण किया।

यह कलेक्शन झूलन गोस्वामी, सहाना बाजपेयी, पारोमिता बनर्जी और मिमी चक्रवर्ती जैसी हर स्थिति का सफलतापूर्वक सामना करने वाली महिलाओं के प्रेरक सफर को सम्मानित कर रहा है।

टाइटन कंपनी लिमिटेड, तनिष्क के रीजनल बिज़नेस मैनेजर – ईस्ट आलोक रंजन ने कहा, “हमारे पूजा कलेक्शन में हम उस अटल, अटूट भावना का सम्मान कर रहे हैं जो हर बंगाली महिला में बसती है। वह भावना जो माँ दुर्गा की शक्ति का ही एक रूप है। यह शक्ति उन्हें प्रेरित करती है बाधाओं को तोड़ने, नई राहें ढूंढने और न केवल स्वयं को बल्कि अपने आसपास के सभी को ऊपर उठाने के लिए। तनिष्क में हम उनकी अद्भुत कहानियों को सभी तक पहुंचा रहे हैं। उनके डायनामिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व्यक्तित्व को रेखांकित कर रहे हैं। हमारा पूजा कलेक्शन उन्हें और इस पवित्र पर्व को भी सम्मानित करता है। ऐशानी में उन अतुलनीय महिलाओं की कहानियां बयान की गयी हैं जो साहसपूर्वक खड़ी हैं और अपने साथ-साथ दूसरों को भी सशक्त बनाती हैं, प्रेरणा देती हैं।”

अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “पूजा के लिए तनिष्क का शानदार ऐशानी कलेक्शन इस बेहद लोकप्रिय त्यौहार के सार को शामिल करते हुए मनाया गया खूबसूरत जश्न है। यह कलेक्शन विश्वास जताता है कि हर महिला में उसकी अपनी अनोखी कहानी लिखने की शक्ति होती है। प्रेरक और प्रभावी महिलाओं की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रहे बंगाल में खुद की मेहनत से सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाली महिलाओं को सम्मानित करने की तनिष्क की पहल बहुत ही सराहनीय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 34 = 43