सौगत पर तृणमूल सांसद शताब्दी ने किया पलटवार, पूछा : क्या ममता चाहती थीं ऐसा हो

कोलकाता : राज्य में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की घटना से तृणमूल सांसद सौगत रॉय के बयान से उन्हीं की पार्टी की एक और सांसद शताब्दी रॉय सहमत नहीं हैं। वह गुरुवार को बीरभूम जिला तृणमूल के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को देखने एसएसकेएम के वुडबर्न वार्ड गई थीं। सौगत रॉय की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शताब्दी ने कहा कि मैं सौगत दा से सहमत नहीं हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह लिंग का मामला नहीं है।

ऐसी कोई भी घटना दुखद और शर्मनाक है। क्या मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) चाहती थीं ऐसा हो? कोई सरकार, कोई मंत्री क्या चाहेगा? इंसानियत रखने वालों में से कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुख्यमंत्री महिला हैं या नहीं। किसी भी सरकार का मुख्यमंत्री कोई भी हो, कोई भी मुख्यमंत्री हो, कोई नहीं चाहता कि ऐसी घटना हो। यह शर्म की बात है, अफ़सोस है, दर्दनाक है।

उल्लेखनीय है कि नदिया दुष्कर्म की घटना पर सौगत राय ने गुरुवार को कहा है कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री महिला हैं वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध की एक भी घटना शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें : बेसुरे हुए ममता के सांसद सौगत राय, कहा : महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं पर अत्याचार शर्मनाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

52 − 45 =