भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टेडियम पर हमले की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम पर हमले की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने लातूर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे सेमीफाइनल मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हमला करने की धमकी मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर दी गई थी। इस ट्वीट में एक फोटो है जिसमें एक बंदूक, एक हैंड ग्रेनेड और एक कारतूस दिख रहा है। इस तस्वीर के नीचे भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टेडियम में आग लगाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस की ट्विटर सेल ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच लातूर जिले से युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल मुंबई पुलिस को इस तरह की धमकियां और गलत सूचनाएं देने वाले कम से कम सौ से ज्यादा मैसेज या फोन कॉल मिले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए सभी मामलों की जांच की जा रही है। काफी कोशिश के बाद भी धमकी या मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाता है। ऐसे मामलों के लिए कोई विशेष कानून नहीं है, नतीजतन, ऐसे मामलों में आरोपी को जल्दी जमानत मिल जाती है। इसलिए इस मामले में सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

88 − 82 =