Author Archives: News Desk 3

नए साल पर इसरो करेगा एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट लांच

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ब्लैक होल जैसे अंतरिक्ष के घटनाक्रम को समझने के लिए अपना पहला एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट सोमवार को लांच करेगा। इससे पहले अक्टूबर में इसरो ने गगनयान के टेस्ट व्हीकल डी1 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसरो के अनुसार, एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट का प्रक्षेपण प्रथम लॉन्च-पैड, एसडीएससी-शार, […]

लोकसभा चुनाव में बंगाल में भ्रष्टाचार और प्रति व्यक्ति 59 हजार का कर्ज होगा अहम मुद्दा

कोलकाता : केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने लोकसभा के आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनावों की तैयारी भी पश्चिम बंगाल से शुरू की है। भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में […]

कोलकाता में संघ और भाजपा की समन्वय बैठक आज

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आज कोलकाता में होने वाली समन्वय बैठक पर सबकी नजर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रारंभिक रणनीति तैयार की जाएगी। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत फिलहाल पश्चिम बंगाल के […]

इतिहास के पन्नों में 31 दिसंबरः वुहान का ‘वायरल निमोनिया’ ही निकला ‘कोरोना’

देश-दुनिया के इतिहास में 31 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का ताल्लुक वुहान के ‘निमोनिया’ से है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 31 दिसंबर, 2019 को पहली बार चीन के वुहान में ‘वायरल निमोनिया’ फैलने की पुष्टि की थी। इसी निमोनिया को बाद में कोरोना वायरस के रूप में पहचाना […]

रविवार (31 दिसंबर) का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष : जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंग। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्धि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6 वृष : यात्रा प्रवास का […]

दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे डॉ. मोहन भागवत

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर कोलकाता पहुंचे हैं। वे यहां संघ के एक पुराने स्वयंसेवक के घर ठहरे हुए हैं। इस दौरान वे राज्य की जानी-मानी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। संघ के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दो दिवसीय दौरे में डॉ. […]

राम पूरे देश के प्रतीक, उन पर सियासत गलत : अधीर रंजन चौधरी

कोलकाता : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हो रही सियासत के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। शनिवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राम सारे देशवासियों के लिये एक हैं। धीरे-धीरे राम मंदिर सियासत का मुद्दा बनता जा रहा है। इस पर […]

प्रधानमंत्री ने किया अयोध्यावासियों का अभिवादन

अयोध्या : कड़ाके की ठंड भी अयोध्यावासियों का हौसला न डिगा सकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीदार को समूची अयोध्या उमड़ पड़ी। रामनगरी में अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत मोदी ने भी शीश झुकाकर अयोध्यावासियों का अभिवादन किया। आलम यह रहा कि मोदी की मुस्कान पर फिदा रामनगरी ने गुलाब की पंखुड़ियों संग उनका स्वागत किया और […]

तृणमूल को पसंद नहीं आ रही राहुल की न्याय यात्रा, बनाएगी दूरी

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से नरेन्द्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भले ही विपक्ष ने एकजुट होकर इंडी गठबंधन बनाया है लेकिन इसमें तालमेल बिठाना आसान नहीं हो रहा। राज्यों में माकपा, कांग्रेस और तृणमूल एक दूसरे पर तो अमूमन हमलावर रहते हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर भी इनमें तू-तू, […]