Author Archives: News Desk 3

जब तक बंगाल के भ्रष्ट नेता जेल नहीं जाएंगे तब तक केंद्र से नहीं मिलेगा पैसा : शुभेंदु

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा है कि बंगाल के जितने भ्रष्ट नेता हैं वे जब तक जेल नहीं जाएंगे तब तक केंद्र से कोई फंड नहीं मिलेगा। राज्य में मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार योजना के कार्यान्वयन में अनियमितताओं के खिलाफ 20 […]

भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगी ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य का बकाया जारी करने की मांग पर बातचीत के लिए 20 दिसंबर को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान उनके साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी होंगे। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि […]

संसद की सुरक्षा मामले में राहुल गांधी के बयान को भाजपा ने बताया राजनीति से प्रेरित

नयी दिल्ली : संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले को बेरोजगारी और महंगाई से जोड़ने के कांग्रेस के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। शनिवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना साधते हुए बयान को बचकाना और गैरजिम्मेदाराना बताया। शहजाद पूनावाला […]

250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में: बीएसएफ महानिरीक्षक

श्रीनगर : बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने शनिवार को कहा कि लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में सीमा पार लॉन्चपैड पर मौजूद हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। यादव ने दक्षिण कश्मीर के […]

महिला आरक्षण कानून 2024 की जनगणना के बाद होगा लागू: सीतारमण

नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि केंद्र सरकार 2024 की जनगणना के बाद महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए कदम उठाएगी। सीतारमण शुक्रवार से कर्नाटक और केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री ने कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मूडबिदरी में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में […]

प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के बीच शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, आर्थिक, सांस्कृतिक और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी […]

उद्योगपति रतन टाटा की सुरक्षा के सम्बन्ध में गुमनाम फोन करने वाले को सिजोफ्रेनिया रोग

मुंबई : मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की सुरक्षा से संबंधित गुमनाम फोन करने वाला शख्स सिज़ोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रस्त पाया गया है। इसी वजह से पुलिस ने उस पर कानूनी कार्रवाई नहीं की है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने पुलिस कंट्रोल रूम में रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने […]

स्कूल फंक्शन में पिता शाहरुख खान जैसा आइकॉनिक पोज देते नजर आए अबराम

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह इस समय अपनी आगामी राजकुमार हिरानी निर्देशित बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म ”डंकी” को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही शाहरुख इस वक्त देवदर्शन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही किंग खान की छोटे बेटे यानी अबराम के भी कई वीडियो सोशल मीडिया […]

ललित झा के पिता पुजारी, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने से पूरा गांव हैरान

पटना : संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मास्टरमाइंड ललित झा का संबंध बिहार के दरभंगा जिले से है। इस घटना ने दरभंगा जिले के रामपुर उदय गांव के लोगों को हैरान कर दिया है। ललित झा बहेड़ा थाने के रामपुर उदय गांव का ही मूल निवासी है। उसके पिता देवानंद झा पुजारी […]

हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे हुए ट्रेन से अलग, सभी यात्री सुरक्षित

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के उलुबेरिया स्टेशन के पास शुक्रवार रात मुंबई जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी।12810 हावड़ा-मुंबई मेल के दो […]