Tag Archives: News

बैरकपुर : छात्रा की मौत से तनाव, परिजनों ने किया भाटपाड़ा थाने का घेराव

बैरकपुर : भाटपाड़ा में बुधवार को एक छात्रा की अस्वाभाविक मौत को लेकर तनाव फैल गया। उस छात्रा की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों और पड़ोसियों ने बुधवार दोपहर भाटपाड़ा थाने का घंटों तक घेराव किया। जब थाना परिसर में तनाव अधिक फैल गया, तो भाटपाड़ा थाने की पुलिस ने […]

कैप्टन अमरिंदर ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, कहा- कांग्रेस के कई नेता सम्पर्क में हैं

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज ऐलान किया कि वह शीघ्र ही अपनी नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। पार्टी का नाम चुनाव आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद घोषित किया जाएगा। फिलहाल कांग्रेस के कई नेता उनके सम्पर्क में हैं। बुधवार को यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस में […]

West Bengal : कोरोना बढ़ने के लिए श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब जिम्मेदार – दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कूचबिहार : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने के लिए कोलकाता के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब की पूजा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस क्लब के चीफ राज्य के मंत्री सुजीत बसु का नाम लिए बगैर तंज कसा है। बुधवार सुबह कूचबिहार के सागरदिघी पार इलाके में प्रातः भ्रमण […]

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को AIIMS में देखने गए गृहमंत्री अमित शाह

नयी दिल्ली : मलेरिया के इलाज के लिए नयी दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुलाकात की। इसे लेकर शाह ने ट्वीट किया, “आज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में पश्चिम बंगाल के गवर्नर श्री @jdhankhar1 जी से भेंट कर उनका स्वास्थ्य जाना। […]

West Bengal : स्वास्थ्य साथी कार्ड स्वीकार न करने वाले 7 अस्पतालों को नोटिस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य साथी कार्ड काे स्वीकार न करने के आरोप में सात अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। सरकार ने इन अस्पतालों के लाइसेंस रदद करने की भी चेतावनी दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान निजी अस्पतालों को […]

West Bengal : दीपावली और छठ पूजा के दिन केवल 2 घंटे के लिए आतिशबाजी की अनुमति

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने दीपावली और छठ पूजा के दिन केवल दो घंटे के लिए आतिशबाजी की अनुमति दे दी है। बुधवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की ओर से इस संबंध में एक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक […]

Kolkata : 30 लाख नकद के साथ 4 गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग ने दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर के एक मामले की जांच करते हुए 30 लाख नकद के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोलकाता पुलिस की ओर से इसकी जानकारी मिली है। अभियुक्तों के पास से ज़ब्त की गई रकम अवैध तरीके से कमाए गए थे।

‘भीड़’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर

मुंबई : हाल ही में राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘भीड़’ की घोषणा मेकर्स ने की थी, लेकिन इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम पर सस्पेंस बरकरार था। वहीं अब मेकर्स ने बुधवार को फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी मुहर लगा दी है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री […]

इंडोनेशिया : पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया

जकार्ता : इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम छोड़ कर हिंदू धर्म को अपना लिया है। हालांकि धर्म परिवर्तन की घोषणा उन्होंने पहले ही कर दी थी। सुकर्णो सुकमावती सुकर्णोपुत्री सेंटर बाली में आयोजित सुधी वडानी समारोह में हिंदू धर्म को स्वीकार किया। जारी वीडियो में वह धार्मिक रीति-रिवाजों का […]

शिल्पांचल में मजदूरों के पेट पर लात मारने की राजनीति कर रही है तृणमूल : अर्जुन सिंह

बैरकपुर : बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र बंजर हो गया है, वेवर्ली जूट मिल बंद है। भाटपाड़ा रिलायंस जूट मिल भी बदहाल है लेकिन राज्य सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। ये बातें भाजपा सांसद व प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बुधवार को जगदल के मजदूर भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने आरोप […]