Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 21 अप्रैलः पानीपत की लड़ाई में हारा लोदी, मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी

देश-दुनिया के इतिहास में 21 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मुगल साम्राज्य के लिए खास है। 21 अप्रैल, 1526 को काबुल के शासक जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली की सल्तनत के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई में बाबर ने तोपों का […]

इतिहास के पन्नों में 20 अप्रैलः सारी दुनिया हिटलर को तानाशाह के रूप में जानती है

देश-दुनिया के इतिहास में 20 अप्रैल की तारीख तमाम ऐतिहासिक घटनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। उसमें से एक है हिटलर का जन्म। इसके साथ ही यह तारीख अंतरिक्ष के इतिहास में भी अहम है। इसी तारीख को 1972 में अपोलो-16 अभियान चंद्रमा पर पहुंचा था। तानाशाह शब्द सुनते ही दिमाग में सबसे पहले हिटलर का […]

इतिहास के पन्नों में 19 अप्रैलः भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट चला अंतरिक्ष की ओर

देश-दुनिया के इतिहास में 19 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बेहद खास है। भारत के अंतरिक्ष सफर की शुरुआत इसी तारीख को 1975 में हुई थी। भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में लॉन्च किया था। आज दुनियाभर में कहीं भी अंतरिक्ष की […]

इतिहास के पन्नों में 15 अप्रैलः जिन्होंने अपनी कूची से संविधान की मूल प्रति को सजाया

संविधान की मूल प्रति की डिजाइन करने वाले ख्यातिलब्ध चित्रकार नंदलाल बोस का 15 अप्रैल 1966 को कोलकाता में निधन हो गया। 3 दिसम्बर 1882 को बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में पैदा हुए नंदलाल बोस की पेंटिंग्स पर स्वाधीनता संग्राम और देसज संस्कृति का व्यापक प्रभाव था। यह उनकी मशहूर पेंटिंग्स ‘डांडी […]

इतिहास के पन्नों में 14 अप्रैल: मांड शैली के लिए सुप्रसिद्ध मरू कोकिला का जन्म

गवरी बाई के नाम से मशहूर लोकगायिका गवरी देवी का जन्म 14 अप्रैल 1920 को बीकानेर के राजदरबारी गायक बंशीलाल-जमुनादेवी दमामी के घर में हुआ। उन्हें राजस्थान की मरू कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। लोक संगीत की विशिष्ट गायन शैली मांड के लिए उन्होंने ख्याति हासिल की। हालांकि वे ठुमरी, भजन और […]

इतिहास के पन्नों में 12 अप्रैलः अंतरिक्ष की लड़ाई में अमेरिका पर सोवियत संघ की जीत के नायक हैं यूरी गागरिन

देश-दुनिया के इतिहास में 12 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में सोवियत संघ के लिए आज भी खास है, क्योंकि यूरी गागरिन 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष जाने वाले पहले शख्स बने थे। यह अंतरिक्ष की लड़ाई में अमेरिका पर सोवियत संघ की बड़ी जीत […]

इतिहास के पन्नों में 11 अप्रैलः ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में छा गई फिल्म गांधी

देश-दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख राजनीतिक सिनेमा के लिए खास है। हुआ यूं था कि 11 अप्रैल 1983 को 55वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह हुआ। इसमें बेन किंग्स्ले की फिल्म गांधी छायी रही। किंग्स्ले ने इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। इस […]

इतिहास के पन्नों में 10 अप्रैलः महात्मा गांधी सत्याग्रह के लिए पहुंचे चंपारण

देश-दुनिया के इतिहास में 10 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख चंपारण सत्याग्रह के लिए महत्वपूर्ण है। 1917 में इसी तारीख को महात्मा गांधी बिहार के चंपारण पहुंचे थे। यहां किसानों से अंग्रेज जबरदस्ती नील की खेती करवाते थे। किसानों को उनके खेत के 20 में से 3 हिस्सों में […]

इतिहास के पन्नों में 09 अप्रैलः पाकिस्तान की सेना ने कच्छ में किया हमला, भारत का पलड़ा रहा भारी

देश-दुनिया के इतिहास में 09 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख कई मायनों में खास है। 1965 में 09 अप्रैल को ही गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान की सेना ने हमला बोला था। पाकिस्तान ने इसे ऑपरेशन डेजर्ट हॉक नाम दिया था। करीब पांच महीने चले इस युद्ध में भारत […]

इतिहास के पन्नों में 07 अप्रैलः सितार के साधक पंडित रविशंकर

देश-दुनिया के इतिहास में 07 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का भारतीय शास्त्रीय संगीत को पूरी दुनिया में लोकप्रियता के नए आयाम देने वाले सितार वादक पंडित रविशंकर से अटूट रिश्ता है। उनका जन्म 07 अप्रैल, 1920 को बनारस में हुआ था। सात भाइयों में सबसे छोटे रविशंकर की […]